आई . ए . रिचर्ड्स का काव्य - भाषा सिद्धांत अ ] काव्य के संप्रेषण का मुख्य माध्यम भाषा ही है। रिचर्ड्स का भाषा संबंधी चिंतन महत्वपूर्ण है। उसने प्रयोग की दृष्टि से भाषा के दो वर्ग माने हैं - 1. तथ्यात्मक प्रयोग - इसका प्रयोग वैज्ञानिक और दार्शनिक करते हैं। 2. रागात्मक प्रयोग - रचनाकार भाषा के रागात्मक वर्ग का प्रयोग करते हैं। रागात्मक वर्ग की भाषा में प्रतीकों , बिंबों और भाव - संकेतों को विशेष महत्त्व दिया जाता है। यही भाषा कवियों और रचनाकारों की अनुभूति को संप्रेषित करने में समर्थ होती है। आ ] शब्द ...